Daily Current Affairs Quiz: 07 September 2024

Daily Current Affairs Quiz: आज के समय करेंट अफे़यर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करेंट अफेयर्स 2024 के साथ, सभी परीक्षाओं जैसे- UPSC, IAS, Banking, SSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करेंट अफे़यर्स के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।

Daily Current Affairs 2024: इस लेख के माध्यम से आपको दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

इसके अलावा यह वेबसाइट आपको सभी सरकारी नौकरियां, प्रवेश पत्र, परिणाम, पाठ्यक्रम, प्रवेश, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और अन्य जानकारी प्रदान करेगी। सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार हमारे इस Jobnewsinfo.com वेबसाइट के जरिए अपनी परीक्षाओं से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे WhatsApp, और Telegram Channel से जुड़ सकते हैं। और इसके माध्यम से आप अपनी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सही समय पर प्राप्त कर सकते हैं। नीचे दी गई लिंक से सीधे जुड़े! 👇


Daily Current Affairs Quiz: 07 September 2024

JOBNEWSINFO.COM


Daily Current Affairs Quiz: 07 September 2024
Daily Current Affairs Quiz: 07 September 2024
 

#1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 6 सितंबर, 2024 को किस शहर से ‘जल संचय जन भागीदारी’ पहल की शुरुआत की हैं?

सही उत्तरः- B. सूरत

नोट- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के सूरत में ‘जल संचय जन भागीदारी’ (Jal Sanchay Jan Bhagidari) पहल का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत, राज्य भर में लगभग 24,800 वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण सामुदायिक भागीदारी के साथ किया जा रहा हैं।

#2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने पुलिस बल में 33% नौकरियों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने का निर्णय लिया हैं?

सही उत्तरः- B. राजस्थान

नोट- राजस्थान में पुलिस में भर्ती होने की सपना देखने वाली महिलाओं के लिए बड़ी अच्छी खबर है। राज्य की भजनलाल मंत्रिमंडल ने बुधवार को राज्य पुलिस बल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने को मंजूरी दे दी। इसके अलावा मंत्रिमंडल ने राज्य के 70 से 75 वर्ष की आयु के पेंशनभोगियों को पांच प्रतिशत अतिरिक्त भत्ते को भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 3150 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

#3. भारत ने किस देश की नौसेना के साथ 4 सितंबर, 2024 को पनडुब्बी बचाव सहायता सहयोग बढ़ाने हेतु समझौता किया हैं?

सही उत्तरः- D. दक्षिण अफ़्रीका

नोट- भारत ने 4 सितंबर, 2024 को दक्षिण अफ़्रीका की नौसेना के साथ पनडुब्बी बचाव सहायता सहयोग बढ़ाने हेतु समझौता किया है। इसलिए सही उत्तर D. हैं।

#4. हाल ही में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन ने किसके सम्मान में ‘ग्रेटनेस ऑफ स्पिरिट’ श्रृंखला शुरू किया हैं?

सही उत्तरः- B. दलाई लामा

नोट- हाल ही में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन ने ‘ग्रेटनेस ऑफ स्पिरिट’ श्रृंखला दलाई लामा के सम्मान में शुरू की हैं। इसलिए सही उत्तर B. हैं:

#5. दलबदल कानून के तहत अयोग्य घोषित विधायकों को पेंशन न देने वाला विधेयक किस राज्य विधानसभा द्वारा पास किया गया हैं?

सही उत्तरः- D. हिमाचल प्रदेश

नोट- हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने विधानसभा में बुधवार (4 सितंबर) को दल-बदल विरोधी विधेयक पारित किया, जिसके तहत अब अयोग्य घोषित सदस्यों को पेंशन नहीं मिलेगी।

#6. हाल ही में कहां ‘प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव’ का आयोजन किया गया?

सही उत्तरः- A. नई दिल्ली

नोट- प्रथम अंतरराष्ट्रीय सौर महोत्सव का गुरुवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आगाज हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, ”हजारों साल पहले लिखे गए वेदों में भी दर्शाया गया सूर्य की महत्वता को दर्शाया गया। यह महोत्सव सूर्य के प्रभाव का जश्न मनाने के साथ पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ेगा।”

#7. 5 सितंबर 2024 को किसे फ्रांस का प्रधान मंत्री नियुक्त किया है?

सही उत्तरः- A. मिशेल बार्नियर

नोट- 5 सितंबर 2024 में, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मिशेल बार्नियर को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

#8. हाल ही में भारत सरकार और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड के समूह के बीच संघर्ष विराम समझौते को कितने वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया हैं?

सही उत्तरः- A. 1 वर्ष 

नोट- नागालैंड (Nagaland) में संघर्ष विराम समझौते (Ceasefire Agreement) को लेकर केंद्र सरकार की ओर से आज अहम फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार (Central government) ने बुधवार को तीन नगा विद्रोही समूहों के साथ हुए संघर्ष विराम समझौते की अवधि को एक साल के लिए और बढ़ा दिया है. इसमें नागालैंड के अलगाववादी संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड यानी NSCN(K) भी शामिल है।

#9. हाल ही में___ राज्य के हरविंदर सिंह ने 2024 पेरिस पैरालिंपिक में तीरंदाजी में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता हैं।

सही उत्तरः-  A. हरियाणा

नोट- हरविंदर पैरालंपिक के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज हैं। इससे पहले उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

#10. वर्ष 2025 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला किस शहर में स्थित ‘लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड’ में 11 से 15 जून 2025 तक खेला जाएगा?

सही उत्तरः- B. लंदन

नोट- आईसीसी ने हर दो साल के अंतराल में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण के फाइनल मैच के तारीख का ऐलान कर दिया हैं। WTC 2025 का खिताबी मुकाबला अगले साल 11 से 15 जून के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इसके अलावा 16 जून इस ऐतिहासिक मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया हैं।

Previous
Finish

”आज का सुविचार” “जीवन में महानता के लिए दृढ़ता और आत्म-विश्वास जरूरी हैं।

Leave a Comment