Daily Current Affairs Quiz 08 September 2024

Daily Current Affairs Quiz 08 September 2024: आज के समय करेंट अफे़यर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करेंट अफेयर्स 2024 के साथ, सभी परीक्षाओं जैसे- UPSC, IAS, Banking, SSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करेंट अफे़यर्स के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।

Daily Current Affairs 2024: इस लेख के माध्यम से आपको दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

इसके अलावा यह वेबसाइट आपको सभी सरकारी नौकरियां, प्रवेश पत्र, परिणाम, पाठ्यक्रम, प्रवेश, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और अन्य जानकारी प्रदान करेगी। सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार हमारे इस Jobnewsinfo.com वेबसाइट के जरिए अपनी परीक्षाओं से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे WhatsApp, और Telegram Channel से जुड़ सकते हैं। और इसके माध्यम से आप अपनी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सही समय पर प्राप्त कर सकते हैं। नीचे दी गई लिंक से सीधे जुड़े! 👇


Daily Current Affairs Quiz 08 September 2024

JOBNEWSINFO.COM


Daily Current Affairs Quiz: 08 September 2024
Daily Current Affairs Quiz: 08 September 2024
 

#1. हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, कौन-सा देश दुनिया का सबसे बड़ा प्लास्टिक प्रदूषक बन गया हैं?

सही उत्तरः- B. भारत

नोट- भारत दुनिया का सबसे बड़ा प्लास्टिक प्रदूषक बन गया हैं। यहां सालाना 9.3 मिलियन टन प्लास्टिक निकलता हैं। जो वैश्विक प्लास्टिक उत्सर्जन का लगभग पांचवां हिस्सा हैं।

#2. केंद्र सरकार ने किस राज्य को सितंबर, 2024 में “टॉप अचीवर कैटेगरी इन सिटीजन सर्विसेज” में सम्मानित किया हैं?

सही उत्तरः- D. मध्य प्रदेश

नोट- केन्द सरकार ने बिजनेस रिफार्म्स एक्शन प्लान-2022 के सफल क्रियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश को “टॉप अचीवर कैटेगरी इन सिटीजन सर्विसेज” में सम्मानित किया है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में मध्य प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह को यह सम्मान सौंपा।

#3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय को सूचित किया है कि उसने ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर रोक लगा दी है?

सही उत्तरः- A. मेघालय सरकार

नोट- मेघालय सरकार ने उच्चतम न्यायालय को सूचित किया हैं कि उसने ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर रोक लगा दी हैं। यह जांच यह निर्धारित करने के लिए की जाती थी कि कहीं दुष्कर्म या यौन उत्पीड़न की पीड़िता यौन संबंध बनाने की आदी तो नहीं हैं।

#4. एयरपोर्ट में प्रवेश और सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए डिजीयात्रा को कितने अतिरिक्त भारतीय एयरपोर्ट पर शुरू किया गया है?

सही उत्तरः- B. 09 एयरपोर्ट

नोट- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू ने आज विशाखापत्तनम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नौ हवाई अड्डों के लिए डिजी यात्रा सुविधा का उद्घाटन किया और एएआई के आठ अन्य हवाई अड्डों, अर्थात् कोयंबटूर, डाबोलिम, इंदौर, बागडोगरा, रांची, पटना, रायपुर और भुवनेश्वर के लिए इस सुविधा को वर्चुअली लॉन्च किया।

#5. हाल ही में इंटरनेशनल सोलर अलायंस ने पहला ‘अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव’ कहाँ आयोजित किया है?

सही उत्तरः- C. नई दिल्ली

नोट- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन ने 5 और 6 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में पहला अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव आयोजित किया।

महोत्सव का उद्देश्य सौर ऊर्जा को विश्व में अपनाने को बढ़ावा देना, सौर ऊर्जा अपनाने के लिए वित्तपोषण सुविधाएं प्रदान करना , नई प्रौद्योगिकियों को विकसित करनाऔर अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के सदस्य देशों की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए नीति निर्माताओं, उद्योग के नेताओं और वित्तीय संस्थानों को एक साथ लाना है। इसका लक्ष्य विश्व स्तर पर सस्ती, विश्वसनीय और टिकाऊ सौर ऊर्जा विकसित करना है।

#6. सितंबर 2024 में___ के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद ने IIT, दिल्ली अबू धाबी परिसर का उद्घाटन किया।

सही उत्तरः- B. यूएई

नोट- अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद ने सोमवार दो सितंबर को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी दिल्ली अबू धाबी) के आईआईटी दिल्ली-अबू धाबी कैंपस का का उद्घाटन किया.

#7. हाल ही में CBSE ने कहां अपना पहला क्षेत्रीय कार्यालय (RO) और उत्कृष्टता केंद्र (CoE) खोला है?

सही उत्तरः- D. दुबई 

नोट- पीएम मोदी ने फरवरी की 13 तारीख को सीबीएसई के आरओ और सीओई के दुबई में खोले जाने का ऐलान किया था. जब वे दुबई गए थे उस समय पर ये घोषणा हुई थी. इस संबंध में आधिकारिक तौर पर तैयारियां 2 जुलाई से शुरू हो गई थी और अब सेंटर खोल दिया गया है.

#8. 06 सितंबर, 2024 को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल “अग्नि-4” का सफल प्रक्षेपण किस राज्य में किया गया है?

सही उत्तरः- B. ओडिशा

नोट- रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया कि 6 सितंबर यानी शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित परीक्षण रेंज से इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि -4 का सफल प्रक्षेपण किया गया।

#9. हाल ही में उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की दूसरी क्षेत्रीय बैठक कहां आयोजित की गई?

सही उत्तरः- A. चंडीगढ़

नोट- सुश्री शोभा करंदलाजे ने आज चंडीगढ़ में श्रम सुधारों और रोजगार पर दूसरी क्षेत्रीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) अर्थात् पंजाब, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, चंडीगढ़ और राजस्थान के साथ आयोजित की गई थी।

#10. भारत और UNESCO ने 06 सितंबर को कहां मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन (CSAR) के 2024 संस्करण का सह-आयोजन किया है?

सही उत्तरः- B. पेरिस

नोट- मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन (सीएसएआर) के 2024 संस्करण का आयोजन शुक्रवार, 6 सितंबर 2024 को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के फ्रांस के  पेरिस स्थित मुख्यालय में होगा। यह गोलमेज सम्मेलन भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय और यूनेस्को के प्राकृतिक विज्ञान क्षेत्र द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जायेगा। मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन (सीएसएआर) की परिकल्पना और एक शेरपा-ट्रैक पहल के रूप में इसका शुभारंभ जी20 की भारत की अध्यक्षता, 2023 के दौरान किया गया था।

#11. पोषण ट्रैकर पहल के लिए ई-गवर्नेंस 2024 का राष्ट्रीय पुरस्कार किस मंत्रालय को मिला है?

सही उत्तरः- D. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

नोट- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को कल (3.9.2024) मुंबई में पोषण ट्रैकर पहल के लिए ई-गवर्नेंस 2024 (स्वर्ण) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। पोषण ट्रैकर पहल को यह पुरस्कार सरकारी प्रक्रिया की पुनर्रचना और डिजिटल बदलाव के लिए  दिया गया है। पोषण ट्रैकर बच्चों के पोषण विकास की वास्तविक समय निगरानी और मूल्यांकन के साथ बच्चों के लिए एक स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करता है।

#12. किसे इस्पात सम्मेलन-2024 में प्रतिष्ठित ‘जेंडर डायवर्सिटी’ राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

सही उत्तरः- C. डॉ. दसारी राधिका

नोट- नई दिल्ली में आयोजित भारतीय इस्पात सम्मेलन- 2024 में आज भारतीय इस्पात संघ (आईएसए) ने प्रतिबद्धता में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने के लिए विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र की कॉर्पोरेट इकाई आरआईएनएल की डीजीएम (एचआर) डॉ. दसारी राधिका को प्रतिष्ठित ‘लैंगिक विविधता (जेंडर डायवर्सिटी) पुरस्कार’ प्रदान किया। यह पुरस्कार इस्पात उद्योग के कई दिग्गजों की उपस्थिति में भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के पूर्व सचिव श्री नागेन्द्र नाथ सिन्हा ने प्रदान किया।

#13. हाल ही में किस इंश्योरेंस पॉलिसी ने ब्रेल लिपि में बीमा पॉलिसी शुरू की है?

सही उत्तरः- A. स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस पॉलिसी

नोट- भारत की सबसे बड़ी खुदरा स्वास्थ्य बीमा कंपनी, स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (स्टार हेल्थ इंश्योरेंस) ने बुधवार को देश के बीमा उद्योग में पहली बार कोई पाॅलिसी दस्तावेज ब्रेल लिपि में पेश करने की घोषणा की।

#14. हाल ही में किस राज्य में ‘सशस्त्र बल महोत्सव’ समारोह का उद्घाटन किया गया?

सही उत्तरः- A. उत्तर प्रदेश

नोटउत्तर प्रदेश के लखनऊ में ‘सशस्त्र बल महोत्सव’ समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में शुरू हुआ। इसमें विशेष बलों द्वारा पैरा ड्रॉप और कॉम्बैट प्रदर्शन, हेलीकॉप्टरों द्वारा सैनिकों को निकालना, पैरा मोटर्स और माइक्रोलाइट फ्लाइंग, हॉर्स एंड डॉग शो और ऐसे कई अन्य सैन्य प्रदर्शन किए गए।

#15. निम्नलिखित में कब ‘अंतर्राष्ट्रीय साक्षारता दिवस’ मनाया जाता है?

सही उत्तरः- D. 08 सितम्बर

नोट– 17 नवम्बर 1965 को युनेस्को ने 8 सितम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (International Literacy Day) घोषित किया। इसको पहली बार 1966 में मनाया गया। इसका उद्देश्य व्यक्तिगत, सामुदायिक और सामाजिक रूप से साक्षरता के महत्त्व पर प्रकाश डालना है।

Previous
Finish

आज का सुविचार
“महान चीजें उनके साथ घटित होती हैं जो विश्वास करना, प्रयास करना, सीखना और आभारी होना नहीं छोड़ते हैं।”

Daily Current Affairs Quiz 08 September 2024

Leave a Comment