ESSE-2025 Tier-I Result Correction Notice: National Education Society for Tribal Students (NESTS) ने हाल ही में ESSE-2025 परीक्षा के तहत शिक्षण (Teaching) और गैर-शिक्षण (Non-Teaching) पदों के लिए आयोजित Tier-I परीक्षा के परिणामों के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की हैं। यदि आपने यह परीक्षा दी थी और आप अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आप अपनी ओएमआर शीट (OMR Sheet) और कैलकुलेशन शीट (Calculation Sheet) के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं।
National Education Society for Tribal Students (NESTS)ESSE-2025 Tier-I Result Correction NoticeJOBNEWSINFO.COM |
ESSE-2025 Tier-I Result Correction Notice: NESTS द्वारा नोटिस जारी करने का कारण-
Tier-I परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद, विभाग को बड़ी संख्या में उम्मीदवारों से शिकायतें और आवेदन प्राप्त हुए थे। उम्मीदवारों का कहना था कि उनके द्वारा जोड़े गए अंकों और घोषित अंकों में अंतर हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया हैं कि जांच के दौरान यह पाया गया कि अधिकांश उम्मीदवार या तो गलत ‘Answer Key’ का उपयोग कर रहे हैं या फिर अंकों की गणना (Calculation) सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। इसी भ्रम को दूर करने के लिए विभाग ने उम्मीदवारों को उनकी आधिकारिक उत्तर पुस्तिका की कॉपी देने का निर्णय लिया हैं।
ESSE-2025 Tier-I Result Correction Notice: महत्वपूर्ण तिथियां और जानकारी (Important Details)
| विवरण | जानकारी (Information) |
|---|---|
| संगठन का नाम | राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) |
| परीक्षा का नाम | ESSE-2025 (Tier-I) |
| सुविधा | OMR Sheet और Calculation Sheet की मांग |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 07 मार्च 2026 |
| निर्धारित शुल्क | ₹500 प्रति पोस्ट |
Calculation Sheet के लिए आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Process)
ESSE-2025 Tier-I Result Correction Notice: NESTS ने स्पष्ट किया हैं कि इसके लिए कोई ऑनलाइन लिंक नहीं दिया जाएगा। आपको ऑफलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। प्रक्रिया नीचे दी गई हैं:
- आवेदन पत्र तैयार करें-
एक सादे कागज पर अपना आवेदन लिखें जिसमें निम्नलिखित जानकारी स्पष्ट रूप से होनी चाहिए:
आपका रोल नंबर (Roll No.)
पद का नाम जिसके लिए आवेदन किया था (Post Applied For)
आपका नाम और पूरा पता
ESSE-2025 Tier-I एडमिट कार्ड की एक फोटोकॉपी संलग्न करें। - आवेदन शुल्क का भुगतान (Bank Draft)
आपको ₹500 का भुगतान करना होगा। यह भुगतान केवल Bank Draft के माध्यम से होगा।
Draft किसके नाम पर होगा: Secretary, CBSE
कहां देय होगा: Delhi/New Delhi
विशेष निर्देश: बैंक ड्राफ्ट के पीछे अपना नाम और रोल नंबर जरूर लिखें। - आवेदन कहां भेजें?
अपना आवेदन और बैंक ड्राफ्ट नीचे दिए गए पते पर केवल Speed Post या By Hand ही जमा करें:
Director, CTET Unit, Central Board of Secondary Education (CBSE),
P.S. 1-2, I. P. Extension, Patparganj, Delhi – 110092
ESSE-2025 Tier-I Result Correction Notice: रिजल्ट सुधार से जुड़ी कुछ मुख्य शर्तें
- ईमेल द्वारा प्राप्ति: आपकी कैलकुलेशन शीट आपके द्वारा रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर ही भेजी जाएगी। यह किसी डाक से घर नहीं आएगी।
- RTI का नियम: यदि किसी उम्मीदवार ने पहले ही RTI (सूचना का अधिकार) के तहत आवेदन किया हैं, तो उन्हें भी इस नोटिस के अनुसार ₹500 की फीस के साथ दोबारा आवेदन करना होगा।
- समय सीमा: 07 मार्च 2026 के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
- अंतिम निर्णय: CBSE के सक्षम प्राधिकारी का निर्णय ही अंतिम और सर्वोपरि होगा।
ESSE-2025 OMR Update | उम्मीदवारों के लिए सुझाव
अक्सर देखा गया हैं कि उम्मीदवार जल्दबाजी में गलत ‘Set’ की आंसर-की से मिलान कर लेते हैं। आवेदन करने से पहले एक बार फिर आधिकारिक वेबसाइट (www.tribal.nic.in) पर जाकर सही आंसर-की से अपने उत्तरों की जांच जरूर कर लें, ताकि आपके ₹500 व्यर्थ न जाएं।
ESSE-2025 OMR Update: Important Links
| Description | Direct Links |
|---|---|
| Notice regarding seeking calculation sheet of Tier-I examination of ESSE-2025 | Download Now |
Final Answer Keys for ESSE – 2025 | Click Here |
| ESSE Official Website | Click Here |
निष्कर्ष
NESTS की यह पहल पारदर्शिता (Transparency) बढ़ाने के लिए एक अच्छा कदम हैं। यदि आपको अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा हैं और कैलकुलेशन में अंतर लग रहा हैं, तो बिना देरी किए निर्धारित तिथि से पहले आवेदन करें।
