SSC GD Exam Date 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC GD कांस्टेबल परीक्षा शेड्यूल 2026 का CAPFs और SSF में कांस्टेबल (GD), तथा असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) परीक्षा 2026 के संबंध में एक अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना जारी की हैं। यदि आपने इस भर्ती के लिए आवेदन किया हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। आगे आसान भाषा में संपूर्ण जानकारी दी गई हैं।

SSC GD Exam Date 2026

इस बार, SSC ने अपनी परीक्षा प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया हैं, जिसके तहत उम्मीदवारों को अपनी पसंद का परीक्षा सप्ताह चुनने का अवसर दिया गया हैं। इस पोस्ट में, हम आपको जानकारी देंगे कि परीक्षाएं कब शुरू होने वाली हैं और आप अपनी प्राथमिकताएं कैसे जमा कर सकते हैं।

SSC GD Exam Date 2026: Kab Se Hai Exam?

SSC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, SSC GD 2026 परीक्षा 27 अप्रैल, 2026 को शुरू होगी और मई 2026 के अंत तक चलेगी। यह परीक्षा पूरे देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

इस बार, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, आयोग ने ‘Preference for Weeks’ (सप्ताहों के लिए प्राथमिकता) नामक एक नया विकल्प पेश किया हैं। इसका मतलब हैं कि आप यह बता सकते हैं कि दिए गए चार सप्ताहों में से किस सप्ताह में आप परीक्षा देना पसंद करेंगे।

SSC GD Constable Exam Windows 2026

SSC ने पूरी परीक्षा अवधि को चार अलग-अलग विंडो (सप्ताहों) में विभाजित किया हैं। नीचे दी गई तालिका में आप देख सकते हैं कि कौन सा सप्ताह कब से कब तक चलेगा:

Exam WindowKab se (Start Date)Kab tak (End Date)
Week 127th April, 202602nd May, 2026
Week 204th May, 202609th May, 2026
Week 318th May, 202623rd May, 2026
Week 425th May, 202630th May, 2026

SSC GD 2026: Preference Kaise Bhare?

यदि आप चाहते हैं कि आपकी SSC GD 2026 की परीक्षा आपकी सुविधा के अनुसार निर्धारित हो, तो आपको SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी प्राथमिकता बतानी होगी।

  1. अभ्यर्थी सबसे पहले, SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएँ।
  2. फिर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  3. आपको डैशबोर्ड पर, ‘Exam Week Preference’ नाम का एक लिंक दिखाई देगा।
  4. वहाँ, आपको ऊपर दिखाई गई चार विंडो (Week 1 से Week 4 तक) को अपनी प्राथमिकता के अनुसार चुनना होगा।
  5. अपनी प्राथमिकताएँ भरने के बाद, यह सुनिश्चित करें कि आप फ़ॉर्म को फ़ाइनल करके सबमिट कर दें।
  6. कृपया ध्यान दें: उम्मीदवारों के लिए चारों विंडो को एक क्रम देना अनिवार्य हैं (जैसे, Preference 1, 2, 3 और 4)।

SSC GD Vacancy 2026: (Important Dates for Preference)

SSC ने प्राथमिकताओं को भरने के लिए बहुत कम समय दिया है; इसलिए, कृपया इसे समय पर पूरा करें।

  • आपके पास केवल 5 दिन बचे हैं, इसलिए आखिरी तारीख तक इंतज़ार न करें, क्योंकि बाद में सर्वर डाउन की समस्याएँ आ सकती हैं।
  • ssc gd exam slot booking date 2026

Preference Submission Deadline: April 15, 2026 (until 5:00 PM)

EventsDate
SSC GD Slot Booking Start Date 2026April 11, 2026 (from 3:00 PM)
SSC GD Slot Booking Last Date 2026April 15, 2026 (from 5:00 PM)

SSC GD Admit Card 2026 | SSC GD Admit Card 2026 Released Date

SSC GD Admit Card Date: एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2026 कब जारी किया जाएगा? परीक्षा का सप्ताह तय हो जाने के बाद, आपका एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से लगभग 4–7 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। Admit Card डाउनलोड करने के बटन पर क्लिक करें।

  • SSC GD admit card download direct link
  • SSC GD slot booking 2026 link

SSC GD Full Form

SSC GD का पूरा नाम Staff Selection Commission General Duty हैं। यह परीक्षा हर साल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाती हैं, जिसके माध्यम से पूरे देश में विभिन्न पैरामैडिकल और सशस्त्र बलों में ‘कांस्टेबल’ के पद पर भर्ती की जाती हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से जिन प्रमुख बलों में शामिल हुआ जा सकता हैं, उनके नाम नीचे दिए गए हैं:

  • BSF: Border Security Force
  • CISF: Central Industrial Security Force
  • CRPF: Central Reserve Police Force
  • ITBP: Indo-Tibetan Border Police
  • SSB: Sashastra Seema Bal
  • SSF: Secretariat Security Force
  • Assam Rifles: Rifleman (General Duty)

SSC GD Exam Date 2026 | SSC GD Admit Card 2026 Direct Link

EventsLinks
SSC GD Exam notification 2026Notice Download
SSC GD slot booking 2026 linkSlot Booking Now
SSC GD exam slot booking date 2026 pdfPDF Download
SSC Official Websitessc.gov.in
Our Website Linkjobnewsinfo.com
SSC GD Exam Date 2026 Out
  1. SSC GD 2026 की परीक्षा कब से शुरू होगी?

    उत्तर: आधिकारिक नोटिस के अनुसार, SSC GD 2026 की परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 30 मई 2026 तक चलेगी।

  2. ‘SSC GD Exam Week Preference’ या स्लॉट बुकिंग क्या है?

    उत्तर: यह SSC द्वारा दी गई एक नई सुविधा है, जिसमें अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा के लिए चार उपलब्ध सप्ताहों (Windows) में से अपनी प्राथमिकता चुन सकते हैं।

  3. SSC GD Exam 2026 की प्राथमिकता (Preference) भरने की आखिरी तारीख क्या है?

    उत्तर: स्लॉट बुकिंग या प्राथमिकता चुनने की प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 (दोपहर 3:00 बजे) से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे) है।

  4. क्या SSC GD 2026 Exam के चारों सप्ताहों (Week 1 से Week 4) को चुनना अनिवार्य है?

    उत्तर: हाँ, अभ्यर्थियों को सभी चारों विकल्पों को 1, 2, 3 और 4 के क्रम में अपनी पसंद के अनुसार सेट करना अनिवार्य है।

  5. अगर SSC GD Exam 2026 परीक्षा का मैं अपनी पसंद (Preference) नहीं भरता/भरती हूँ तो क्या होगा?

    उत्तर: यदि आप तय समय सीमा (15 अप्रैल) तक अपनी प्राथमिकता जमा नहीं करते हैं, तो SSC अपनी उपलब्धता के आधार पर आपको रैंडमली (Randomly) कोई भी परीक्षा तिथि आवंटित कर देगा।

  6. SSC GD Admit Card 2026 कब जारी होगा?

    उत्तर: आपके द्वारा चुने गए परीक्षा सप्ताह और आवंटित तिथि से लगभग 4 से 7 दिन पहले आपका एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Intimation Slip) परीक्षा से 10 दिन पहले देखी जा सकेगी।

× AD
Join WhatsApp