---Advertisement---

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती 2026: MP CMYIGGP Recruitment Form Apply Link

MP CMYIGGP Recruitment 2026: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम (जन सेवा मित्र) के 4,695 पदों पर भर्ती। 10,000 रुपये स्टायपेंड और योग्यता स्नातक। ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानें पात्रता, मानदेय और चयन प्रक्रिया।

CMYIGGP MP Online Apply 2026: अगर आप मध्य प्रदेश के युवा हैं और सरकारी व्यवस्था, सुशासन (Good Governance) तथा विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर समझने का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर आया है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम (CMYIGGP) के तहत बंपर भर्ती निकाली गई है।

---Advertisement---

MP CMYIGGP Recruitment 2026 Overview

विभाग का नामअटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), मध्य प्रदेश
योजना का नाममुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम (CMYIGGP)
पद का नाममुख्यमंत्री जन सेवा मित्र (CM Jan Seva Mitra)
कुल पदों की संख्या4,695 पद (15 इंटर्न्स प्रति विकासखंड)
इंटर्नशिप अवधि1 वर्ष (1 Year)
मासिक मानदेय (Stipend)₹8,000 से ₹10,000 प्रति माह
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (MP e-Seva Portal)
आधिकारिक वेबसाइटeseva.mp.gov.in

MP CMYIGGP Recruitment 2026 Important Dates

इवेंट (Event)महत्वपूर्ण तिथि (Important Dates)
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी तिथिअगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि01 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथिसितंबर 2026 का द्वितीय सप्ताह (अपेक्षित)
इंटरव्यू और मेरिट लिस्ट की तारीखजल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर घोषित होगी

MP CMYIGGP Recruitment 2026: Post Details & Vacancy

  • CM Jan Seva Mitra Bharti 2026: कुल पदों की संख्या: 4,695 पद (मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों के कुल 313 विकासखंडों में से प्रति विकासखंड 15 इंटर्न्स का चयन किया जाएगा)।
  • इंटर्नशिप की अवधि: यह 1 वर्ष का प्रशिक्षण और विकास कार्यक्रम है।
  • मासिक मानदेय (Stipend): चयनित इंटर्न्स को सरकार द्वारा प्रति माह ₹8,000 से ₹10,000 का स्टायपेंड दिया जाता है।

MP CMYIGGP Recruitment 2026 Eligibility: पात्रता और शैक्षणिक योग्यता

  • आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 29 वर्ष
  • शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) या स्नातकोत्तर (Post Graduation) की डिग्री होनी अनिवार्य है।
  • शैक्षणिक सत्र: केवल वही अभ्यर्थी पात्र हैं जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2022-23, 2023-24, या 2024-25 में अपनी डिग्री उत्तीर्ण की है।
  • निवास स्थान: आवेदक का मध्यप्रदेश का स्थानीय निवासी होना आवश्यक है। साथ ही, वह जिस जिले के लिए आवेदन कर रहा है, उसी जिले का निवासी होना भी अनिवार्य है।

MP CMYIGGP Recruitment 2026 Documents Required

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज स्कैन कॉपी में होने चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी (Samagra ID)
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की फाइनल ईयर की मार्कशीट (न्यूनतम 50% अंकों के साथ)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर

How to Apply Online for MP CMYIGGP Recruitment 2026

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती प्रोग्राम के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाते हैं: अगर आप सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

---Advertisement---
  • स्टेप 1: सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक MP e-Seva Portal (eseva.mp.gov.in) पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर “Citizen Login/Registration” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अपने मोबाइल नंबर या समग्र आईडी (Samagra ID) के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • स्टेप 4: लॉगिन करने के बाद सबसे पहले अपनी Profile Detail (व्यक्तिगत जानकारी, पता, शैक्षणिक योग्यता) को 100% पूरा करें।
  • स्टेप 5: प्रोफाइल कम्प्लीट होने के बाद पोर्टल के सर्च बार में “CMYIGGP” या “मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स” टाइप करके सर्च करें।
  • स्टेप 6: योजना के लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • स्टेप 7: मांगे गए सभी दस्तावेजों (मार्कशीट, मूल निवासी आदि) को सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • स्टेप 8: फॉर्म को अच्छी तरह से री-चेक करें और Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 9: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन रसीद (Application Printout) का प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

MP CMYIGGP Recruitment 2026: Important Links

Official WebsiteMP e-Seva Portal
Apply LinkClick Here to Register
Our Official Website Visit NowJob News Info
Join Our ChannelsWhatsApp | Telegram

1. CMYIGGP 2026 क्या है? (What is CMYIGGP?)

Chief Minister’s Young Interns for Good Governance Program (CMYIGGP) मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं को शासन प्रशासन के साथ जोड़कर सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना है।

2. मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र के कार्य (Job Profile/Roles) क्या हैं

चयनित होने के बाद आपको निम्नलिखित जिम्मेदारियां निभानी होंगी:
1. मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण और ब्लॉक स्तर पर प्रमोट करना।
2. जनता की समस्याओं को समझकर उन्हें डिजिटल पोर्टल के माध्यम से सरकार तक पहुँचाना।
3. विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्यों में सहयोग करना।
4. शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक और डेटा एकत्र करना।

---Advertisement---
Join WhatsApp