---Advertisement---

MP Police Constable Driver Bharti 2026: Notification Out, Apply Online for 1000 Vacancies, Eligibility, Exam Date & Selection Process

MP Police Constable Driver Bharti: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB), भोपाल द्वारा गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत आरक्षक (चालक) / Constable Driver के 1000 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नियमपुस्तिका (Rulebook) जारी कर दी गई है। यदि आप मध्य प्रदेश पुलिस सेवा में शामिल होकर ड्राइवर के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।

इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे ऑनलाइन आवेदन की तिथियां, परीक्षा शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, और शारीरिक दक्षता परीक्षण नीचे विस्तार से दी गई हैं।

MP Police Constable Driver Bharti 2026: Important Dates

ऑनलाइन आवेदन करने और परीक्षा से जुड़ी प्रमुख तिथियों की सूची नीचे तालिका में दी गई है:

---Advertisement---
विवरण (Event)तिथि (Date)
MP Police Driver Vacancy Notification Release Date07 अक्टूबर 2026
MP Police Driver Vacancy Starting Date for Online Application15 अक्टूबर 2026
MP Police Driver Vacancy 2026 Last Date29 अक्टूबर 2026
Application Form Correction Start Date15 अक्टूबर 2026
Last Date for Form Correction03 नवंबर 2026
Exam Date04 जनवरी 2027 से प्रारंभ

MP Police Driver Vacancy Details 2026

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आरक्षक (चालक) के कुल 1000 पदों पर केवल पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं:

पद का नाम (Post Name)कुल पद (Total Vacancies)
आरक्षक (चालक) – विशेष सशस्त्र बल (SAF)200 पद
आरक्षक (चालक) – जिला पुलिस बल (District Force)800 पद
कुल योग (Total)1000 पद

MP Police Constable Driver Bharti 2026: Application Fee

वर्ग / श्रेणी (Category)मण्डल शुल्कविभागीय शुल्ककुल परीक्षा शुल्क
अनारक्षित (Unreserved / General)₹500₹200₹700
केवल MP के मूल निवासी (SC / ST / OBC / EWS)₹250₹100₹350
  • पोर्टल शुल्क extra: MP Online Kiosk के माध्यम से फॉर्म भरने पर ₹60 तथा Registered Citizen User से फॉर्म भरने पर ₹20 देय होगा।

MP Police Constable Driver Bharti 2026: Eligibility Criteria

1. MP Police Constable Driver Bharti 2026 Educational Qualification

  • General / SC / OBC उम्मीदवार: मान्यता प्राप्त मंडल से 10वीं (10+2 प्रणाली) या हायर सेकेंडरी पास होना अनिवार्य है।
  • ST (अनुसूचित जनजाति) उम्मीदवार: 8वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
  • विशेष योग्यता (Mandatory Requirement): उम्मीदवारों के पास भारी वाहन (Heavy Commercial Vehicle Driving License – HMV DL) होना अनिवार्य है। साथ ही ट्रेड टेस्ट पास करना आवश्यक होगा।

2. MP Police Constable Driver Bharti 2026: Age Limit – (29/10/2026 के अनुसार)

वर्ग / श्रेणी (Category)न्यूनतम आयुअधिकतम आयु
अनारक्षित (UR / General – Male)18 वर्ष33 वर्ष
MP EWS / अन्य राज्य के सभी उम्मीदवार18 वर्ष33 वर्ष
आरक्षित वर्ग (SC / ST / OBC – Male)18 वर्ष38 वर्ष
शासकीय / होमगार्ड / निगम / मण्डल कर्मचारी18 वर्ष38 वर्ष
विक्रम पुरस्कार विजेता (आरक्षित श्रेणी)18 वर्ष43 वर्ष

MP Police Driver Vacancy 2026 Selection Process

MP Police Driver 2026 भर्ती प्रक्रिया मुख्य रूप से 2 चरणों में पूरी की जाएगी:

  1. प्रथम चरण: ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT – Computer Based Test)
  2. द्वितीय चरण:
    • शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test – PET)
    • ट्रेड टेस्ट (Driving Trade Test – qualifying nature)
    • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
    • मेडिकल परीक्षण (Medical Examination)

MP Police Constable Driver Bharti 2026 Exam Pattern

प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी:

---Advertisement---
विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याअंक (Marks)समय (Duration)
सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान40402 घंटे (120 मिनट)
बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि3030
विज्ञान एवं सरल अंक गणित3030
कुल (Total)100 प्रश्न100 अंक
  • Negative Marking: गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंकन (No Negative Marking) नहीं होगा।

MP Police Driver Bharti 2026: Physical Test (PET)

1. MP Police Constable Driver Physical Test Details

वर्ग (Category)न्यूनतम ऊंचाई (Height)सीना (Chest Without Expansion)सीना (Chest With Expansion)
जिला बल (General / SC / OBC)168 cm81 cm86 cm
जिला बल (ST)160 cm76 cm81 cm
विशेष सशस्त्र बल (General / OBC)168 cm79 cm84 cm

2. MP Police Driver Vacancy 2026: Physical Test

  • 800 मीटर दौड़: उम्मीदवारों को 800 मीटर दौड़ में न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है।
  • ट्रेड टेस्ट: भारी वाहन चलाने का प्रैक्टिकल टेस्ट लिया जाएगा, जो केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।

MP Police Driver Vacancy Salary

  • Pay Scale: ₹19,500 – ₹62,000/-
  • मध्य प्रदेश सरकार के नियमानुसार प्रथम वर्ष 70%, द्वितीय वर्ष 80% तथा तृतीय वर्ष 90% स्टायपेंड देय होगा। इसके अलावा समय-समय पर स्वीकृत अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

How to Apply Online for MP Police Driver Recruitment 2026?

  1. आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. “Online Form – Police Constable Driver Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (Profile Registration) प्रक्रिया पूरी करें (यदि पहले से नहीं है)।
  4. आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  5. भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस (HMV DL) और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  6. निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  7. भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट संभाल कर रखें।

MP Police Constable Driver Bharti 2026: Important Links

Q.1 MP Police Driver पद के लिए Age Limit (आयु सीमा) कितनी है?

उत्तर: सामान्य वर्ग (General) के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33–36 वर्ष (सरकारी नियमों और छूट के आधार पर) होती है।

Q.2 MP Police Driver / Constable की सैलरी कितनी होती है?

Ans: MP Police Driver / Constable की शुरुआत में In-Hand Salary ₹24,000 से ₹30,000 प्रति महीना के आसपास मिलती है।
Pay Scale: ₹19,500 – ₹62,000

Q.3 MP Police Driver की Height (लंबाई) कितनी होनी चाहिए?

Ans: General/OBC/SC पुरुषों के लिए 168 cm, ST पुरुषों के लिए 160 cm और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए 155 cm आवश्यक है।

Q4. MP Police Driver बनने के लिए कौन-सा Driving License चाहिए?

Ans: आपके पास कम से कम HMV (Heavy Motor Vehicle) या LMV (Light Motor Vehicle) का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है (नोटिफिकेशन की शर्त अनुसार)।

---Advertisement---
Join WhatsApp